बारां| शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र छात्राएं 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। योजना के लिए शहर के गर्ल्स कॉलेज को जिले का नोडल केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य अजय कुमार मीणा ने पात्र छात्राओं से कहा है कि वह तय समय में ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।