जैसलमेर | राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से सरकारी व निजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आरयूएचएस सीयूईटी 2026 प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो चुके है। बीएससी नर्सिंग, बी व डी फार्मा, बीपीटी, बीएमएलएस, बीआरटीटी, बीएमआरआईटी कोर्सों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो चुके है, अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।