अरनोद पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में मादक पदार्थ तस्करी के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। शांतिभंग के आरोप में दो हिस्ट्रीशीटर पकड़े गए। यह कार्रवाई एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देश पर हुई। 2022 का है मामला एनसीबी जोधपुर ने 29 दिसंबर 2022 को बांसवाड़ा में 2 किलो 64 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। इसकी सप्लाई देवल्दी निवासी ईनायत खान ने की थी। ईनायत हुलिया बदलकर रह रहा था। अरनोद पुलिस ने उसे फार्म हाउस से एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित देवल्दी निवासी हिस्ट्रीशीटर शाहरूख खान को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया। 5 किलो गांजा जब्ती के प्रकरण में वांछित मंदसौर निवासी नाहर खान को मंदसौर से गिरफ्तार किया गया। मोटरसाइकिल मालिक माणकलाल मीणा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अभियान के दौरान देवल्दी निवासी अजब खान और नूर अफजल खान को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में हुई।