धनतेरस पर दुबई जाने की तैयारी कर रहे पैसेंजर्स को स्पाइसजेट ने झटका दिया है। जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट आज विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण कैंसिल रहेगी। ऐसे में त्योहार पर दुबई जाने वाले पैसेंजर्स की यात्रा का प्लान बिगड़ गया है। वहीं, गुरुवार शाम 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना होने वाली फ्लाइट SG-5124 भी अब तक उड़ान नहीं भर सकी है। पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर रातभर इंतजार करना पड़ा और अब यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह 12 बजकर 35 मिनट तक रवाना होने की संभावना है। यानी यात्रियों को 17 घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ रहा है। धनतेरस पर फ्लाइट रद्द होने और लंबी देरी से पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गई है। धनतेरस पर दुबई जाने वालों की बढ़ी परेशानी धनतेरस के दिन दुबई जाने वाले पैसेंजर्स के लिए फ्लाइट रद्द होने से यात्रा का प्लान बिगड़ गया है। स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट SG-5124 का निर्धारित समय शाम 6 बजकर 55 मिनट है। लेकिन विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण आज इसका संचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन पैसेंजर्स ने धनतेरस पर दुबई जाने के लिए टिकट बुक कराए थे, उन्हें अब दूसरी उड़ान या वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। गुरुवार की फ्लाइट भी 17 घंटे से ज्यादा लेट स्पाइसजेट की गुरुवार शाम जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट भी समय पर रवाना नहीं हो सकी। फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 6 बजकर 55 मिनट था, लेकिन लगातार देरी के बाद अब शुक्रवार सुबह 12 बजकर 35 मिनट तक उड़ान भरने की संभावना जताई जा रही है। इस तरह पैसेंजर्स को 17 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। त्योहार के मौके पर लंबी देरी और आज की फ्लाइट रद्द होने से दुबई जाने वाले पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गई है।