असम कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा पर आरोप लगाए कि समझ नहीं आता कि वे मुख्यमंत्री हैं या प्रॉपर्टी डीलर। सीएम ने असम में बाबा रामदेव को 60 हजार बीघा, अडाणी को 40 हजार बीघा व अंबानी को 30 हजार बीघा जमीन दे रखी है। सीएम बिस्वा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। जिसने हल्की भाषा बोलकर राजनीति का स्तर भी गिराया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली धुरंधर व कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों पर कहा कि बीजेपी के नेता आतंकवादियों को कंधार छोड़ने गए थे। उस पर फिल्म नहीं बनवाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बम व इंदिरा गांधी को गोली मार दी थी उस पर फिल्म नहीं बनवाएंगे। अब जीडीपी कहां हैं। बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। इस पर कोई जिक्र नहीं करते हैं। फिल्म वाले आधे इन्होंने भर्ती कर रखे हैं। असम चुनाव होने के बाद अलवर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का शुक्रवार को अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य नेताओं ने फूल बाग में स्वागत किया। पार्टी के कार्यकर्ता व नेता बड़ी संख्या में उनसे मिलने आए। तब जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि असम में बंपर वोटिंग हुई है। जो साफ संदेश देता है कि सरकार की एंटी इंन्कम्बंसी के खिलाफ वोटिंग हुई है। वैसे भी असम में सीएम ने बहुत हल्की भाषा बोली है। जिन्होंने राजनीति का स्तर गिरा दिया। देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। रिश्तेदार व परिवार वाले प्रॉपर्टी की तरह काम करते हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि मुख्यमंत्री के कई पासपोर्ट हैं व उनकी अलग-अलग देशों में प्रॉपर्टी है। हमने सवाल उठाया तो जांच करनी चाहिए। उल्टी सीधी पोस्ट डाल रहे हैं। दूसरी एंबेसी को मना करना पड़ता है। ये सब जांच में आना चाहिए। उल्टा पवन खेड़ा के घर असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस पहुंचती है। ये दर्शाता है कि दाल में काला है। ईवीएम को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि ईवीएम को लेकर आम आदमी भी बहुत कम भरोसा करता है। ईवीएम के अंदर बहुत सारी खामियां निकली हैं। पिछले साल अलवर में भी ऐसा देखने को मिला कि वोट किसी को दिया और वोट गया किसी को। चुनाव के समय गड़बड़ी होती है। इसके अनेकों उदाहरण हैं। महराष्ट्र के पंचायत चुनाव में प्रत्याशी का खुद का वोट उसे नहीं गया। ईवीएम में धांधली है। ईवीए को बंद करना चाहिए। महिला आरक्षण पर कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सोच का परिणाम है कि महिलाओं को आरक्षण देने का विषय आगे बढ़ा है। अब चुनाव के समय बीजेपी के नेताओं को याद आता है। महिला आरक्षण पर सब पार्टियां सहमत हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले - राजीव गांधी व इंदिरा गांधी पर फिल्म नहीं बनवा रहे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीजेपी के नेताओं पर सवाल करते हुए कहा कि फिल्मों में काम करने वाले इन्होंने ही भर्ती कर रखे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बम व इंदिरा गांधी को गोली मार दी थी उस पर फिल्म नहीं बनवाएंगे। अब जीडीपी कहां हैं। बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। इस पर कोई जिक्र नहीं करते हैं। फिल्म वाले आधे इन्होंने भर्ती कर रखे हैं। जूली ने कहा कि महिला आरक्षण बिल की शुरूआत सबसे पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने की थी। अब बीजेपी ने इसको पास करा लिया। अब चलते चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने में लगे हैं। ऐसे विषय पर विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। सरकार की नीतियों पर कहा कि कच्चे तेल की कीमतें बहुत कम थी तब जनता को फायदा नहीं दिया गया। अब 50 प्रतिशत टैक्स वसूल रहे हैं। हर चीज पर टैक्स और तेल पर भी टैक्स लेते हैं। जब कच्चा तेल सस्ता हो तो फायदा मिलता नहीं है। महंगा होने पर टैक्स लाद देते हैं। जनता की सुनते नहीं हैं।