बालोतरा। जिले में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जन जागरूकता कार्यक्रम करेगा। मलेरिया की रोकथाम। बचाव के लिए अलग-अलग गतिविधियां होंगी। सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया, इस साल विश्व मलेरिया दिवस की थीम ड्राइवन टू एंड मलेरिया नाउ वी कैन नाउ वी मस्ट रखी गई है। थीम का मकसद मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास तेज करना है। लोगों को बचाव के उपाय बताना है। विश्व मलेरिया दिवस पर बुखार से पीड़ित मरीजों की ब्लड स्लाइड एकत्रित की जाएगी। समय पर पहचान होगी। इलाज सुनिश्चित होगा। एंटी-लार्वा। एंटी-एडल्ट गतिविधियों के तहत मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने का विशेष अभियान चलेगा।