भास्कर न्यूज़ | पाली महाविद्यालय स्तरीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस से धन्नाराम ने बताया कि बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा कर शपथ दिलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेड पीएलवी मांगीलाल तंवर ने बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन तथा साइबर अपराध से जुड़ी कानूनी जानकारी साझा की। छात्रावास वार्डन मंजू खर्रा ने शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह के सामाजिक नुकसान पर जोर दिया।