उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। प्रशासन तक उनकी समस्या पहुंचने से उन्हें हल मिलने की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पब्लिक पोस्ट के माध्यम से सवाल पूछ रही है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… कहीं बिहार जैसी घटना यहां भी न हो जाए! उदयपुर के पराया की भागल रामा, घुंगिर गांव के कूकदेश्वर महादेव जी से ऊपर घाटी में असामाजिक तत्वों का मुद्दा अरुण सिंह झाला ने उठाया है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस को चेताते हुए लिखा है कि घाटी में सूरज ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का उत्पात चालू हो जाता है। रोड पर ही गाड़ियां रोकर खुले में शराब पीकर लोग हुल्लड़बाजी करते हैं। इससे पराया की भागल के लोगों को फैमिली के साथ आने–जाने में सुरक्षित महसूस नहीं होता। हालात ऐसे हैं कि अब तो बिहार जैसी घटना यहां भी न हो इसी का डर बना रहता है। 10 बेसहारा कुत्तों का मंदिर रोड पर आतंक उदयपुर शहर के मल्ला तलाई इलाके की गांधी नगर कॉलोनी के ओम प्रकाश खोखर ने बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि आर्य समाज मंदिर रोड पर 8 से 10 बेसहारा कुत्ते रहते हैं। ये इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर पीछे से हमला कर उन्हें काट लेते हैं। महिलाओं बच्चों का इनके चलते रास्ता चलना भी मुश्किल हो गया है। कईयों को काटकर घायल कर चुके हैं। मुझे भी काट चुके हैं। प्रशासन से निवेदन है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक इनकी बढ्ती संख्या को नियंत्रित करने का प्रयास करें। 6 दिन से नहीं आई सप्लाई, पानी ढोने को मजबूर सज्जनगढ़ रोड, शावरी कॉलोनी से कालू लाल ओड़ ने पानी से जुड़ी समस्या भेजी है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि वार्ड नंबर 11, एकलव्य कॉलोनी, दूधिया गणेश जी मंदिर के पास छह दिनों से पानी नहीं आ रहा है। 6 दिन में केवल एक बार पानी आया है। हैंडपंप के पानी से काम चलाना पड़ रहा है। न तो नहाने–धोने के लिए पानी है न ही पीने के लिए कोई व्यवस्था हो पा रही है। हम लोग किराए से रहते हैं। इलाके में बोरवेल की सुविधा भी नहीं है। हम सप्लाई के पानी पर ही निर्भर करते है। इसका समाधान करवाएं। 10 दिन से रोड लाइट बंद, अंधेरे में परेशान रहवासी टेकड़ी मादरी लिंक रोड, आनंद विहार सोसायटी, गारियावास, सेंट्रल एरिया से मंजू व्यास ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि हमारे यहां लगी रोड लाइट बीते 10 दिनों से बंद पड़ी है। अंधेरे के कारण लोग आने–जाने में असुविधा महसूस कर रहे हैं।जंगली झाड़ियों और बारिश के पानी से जलभराव होने के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। सड़क पहले से ही टूटी हुई है। गड्‌ढों में जमा पानी में डेंगू–मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। बीते साल भी घर के लोगों को डेंगू हो गया था। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या उदयपुर शहर की एकलव्य कॉलोनी से सुरेन्द्र सिंह पंवार ने पेड़ों के झुरमुट में बिजली के एचटी/एलटी तारों के उलझे होने की समस्या पोस्ट की थी। पिनूर स्कूल, आजाद नगर, सज्जनगढ़ रोड पर लगे खम्भों के तारों में उन्होंने शॉर्ट–सर्किट और करंट आने की आशंका जताते हुए अपील की थी कि इन पेड़ों के कारण रोड लाइट भी पत्तों में छिप गई है जिसके कारण पोल के नीचे अंधेरा रहता है। 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने पेड़ों की छंटाई कर तारों को कसवा दिया है। इससे समस्या का स्थायी समाधान भी हो गया है। नगर निगम के गोवर्धन बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर नगर निगम के जमादार गोवर्धन कल्याण ने शहर के भूपालपुरा के रहने वाले अनुग्रह गिर की समस्या का समाधान करवाया है। गिर ने सीवर लाइन का ढक्कन सही ढंग से नहीं लगा होने की समस्या पोस्ट की थी। कल्याण ने समस्या सामने आने के बाद मौके पर पहुंचकर इसे सही करवा दिया। ढक्कन ठीक होने से राहगीरों को भी राहत मिली। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश