भीलवाड़ा | हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के आराध्य सतगुरु बाबा शेवाराम साहेब का 42वां वार्षिक वर्सी उत्सव गुरुवार को आश्रम में मनाया। संत गोबिंद राम ने बताया कि सेवा-सुमिरन की कड़ी में महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में सतगुरुओं का गुणगान, भजन व सत्संग किए। नगर बस्तियों में अन्न क्षेत्र की सेवा की। सतगुरुओं की समाधि व आसन साहेब पर विशेष शृंगार किया। हवन, पूजन-अर्चन, श्री हरि सिद्धेश्वर मंदिर में अभिषेक सहित विविध कार्यक्रम हुए। सायंकाल में संतों महापुरुषों के सत्संग प्रवचन, अरदास-प्रार्थना हुई। इसके बाद भंडारा प्रसाद हुआ। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से बाबा शेवाराम साहेब के मूल मंत्र सुख चाही सेवा करो-सुख चाहो सिमरन करो को अपने जीवन में उतारने को कहा।