जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में 2 मई को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 24.1 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सरहद काणदर स्थित दरगाह के पास की गई कार्रवाई में जालोर से सिरोही जा रही कार को रोककर तलाशी ली गई। दोनों आरोपी गुजरात के सूरत निवासी हैं। पुलिस ने कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। नाकाबंदी में संदिग्ध कार रोकी थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरहद काणदर स्थित दरगाह के पास नाकाबंदी की। इस दौरान जालोर से सिरोही की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रुकवाया गया और तलाशी ली गई। दो आरोपियों से अलग-अलग मात्रा में बरामदगी तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 24.1 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। बागरा के चुरा, हाल गुजरात के सूरत निवासी सागरा मयूर (28) पुत्र नारण भाई निवासी चुरा, हाल सूरत के कब्जे से 11.6 ग्राम और अल्पेश भाई (25) पुत्र बाबु भाई निवासी सूरत के कब्जे से 12.5 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। कार जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बागरा में धारा 8/22 और 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 77 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।