बालोतरा पंचायत समिति का प्रधान पद इस बार ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पिछले साल यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। इसके साथ ही पंचायत समिति और जिला परिसद सदस्यों के लिए वार्डों की लॉटरी भी निकाली गई। पंचायत राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर 11 पंचायतों की लॉटरी निकाली गई। इनमें 5 महिला प्रधान होंगी, जबकि एक एसटी का प्रधान होगा। जिले के प्रधान, पंचायत समितियों के वार्डों का आरक्षण और जिला परिषद सदस्यों के आरक्षण की पूरी लिस्टे यहां देखें। देखिए, बालोतरा जिले की पंचायत समितियों का वार्डवार आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए। सरपंचों की लॉटरी कल पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी।