बालोतरा के कल्याणपुर से निकलने वाले नेशनल हाईवे 25 के पास बनी सर्विस लाइन लोगों के लिए परेशानी बन गई है। यहां कल्याणपुर कस्बे से निकलने वाले ओवरब्रिज के पास बनी सर्विस लाइन पर सीवरेज का पानी भर गया। सीवरेज के पानी की वजह से सर्विस लाइन पूरी डूब गई। हालात ये है कि पैदल जाने तक का रास्ता नहीं बचाञ इतना ही नहीं टू-व्हीलर से जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं दुकानदारों का कहना है कि पानी भरा होने की वजह से कस्टमर भी नहीं आ रहे। 101 गांवों को जोड़ता है ये रास्ता दरअसल, बाड़मेर जोधपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 25 कस्बों पर ओवरब्रिज बने हुए है। कल्याणपुर कस्बे में भी ओवरब्रिज है। लेकिन कस्बे के चार रास्ते आसपास 101 के गांवों को जोड़ता है। यहां से हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। सीवरेज लाइनों से पानी आए दिन सर्विस लाइनों में भरा रहता है। इससे स्कूली बच्चों और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कपड़ा व्यापारी जबरसिंह का कहना है कि दो सालों से यह सिवरेज व नाले का पानी सर्विस लाइन पर आ रहा है। इसकी प्रॉपर निकासी नहीं होने से हमेशा पानी भरा रहता है। मोबाइल दुकानदार नरेंद्र कुमार का कहना है कि सर्विस लाइनों में पानी भरने से लोगों का आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुकान पर लोग नहीं पहुंच पा रहे है।