बालोतरा में सिंधी पंचायत संस्था के तत्वावधान में झूलेलाल नवयुवक मंडल के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। सिंधु पैलेस भवन में हुई इस बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष टीकमदास खियानी ने की। मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि नवयुवक मंडल की आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से जयप्रकाश आहूजा को अध्यक्ष और प्रकाश मनवानी को सचिव मनोनीत किया गया। अन्य पदाधिकारियों में गोरधन धीरवानी को उपाध्यक्ष, दीपक चंदानी को सहसचिव, रवि सुखनानी को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण नैनवानी को संगठन मंत्री और साहिल मोटवानी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान बाबा साहब गोविन्दराम आहूजा, संस्था के संरक्षक हरिकिशन सोनी, उपाध्यक्ष रवि कुमार चंदानी, सचिव सुनील रामनानी, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार लालवानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें नन्दलाल पहुवानी, अजय कुमार चंदानी, प्रकाश खियानी, कन्हैयालाल सोनी, गोविन्द कुमार सुखनानी, गुरमुख सुखनानी, महेश लालवानी, संदीप कुमार रामनानी, चन्दन सुखनानी, मनीष लालवानी, दीपक खियानी, संजय धीरवानी, कुलदीप आहूजा, संजय आहूजा, लालचन्द सोनी और हितेश सोनी शामिल थे।