नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के बाद देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए है। बुधवार को पटना पुलिस ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। जवाब में BJP ने भी मोर्चा खोल दिया है। जबकि, यूपी के बनारस में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस उठाकर ले गई। इधर, मध्य प्रदेश में विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध देखने को मिला। कांग्रेस के विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। उधर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव किया। यूपी में लखनऊ समेत कई शहरों में सपा कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की मारपीट के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूपी के ही नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में 40 घंटे से धरने पर बैठे हुए हैं। इनके अलावा, अहमदाबाद और जालंधर जैसे कई शहरों पर प्रदर्शन जारी हैं। इस स्टोरी में देखिए, कहां क्या हुआ?
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज; वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले दागे छात्र राजभवन तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग करके रोक लिया और वापस लौटने को कहा। लेकिन, प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। ऐसे में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठीचार्ज किया गया। जवाब में BJP के कार्यकर्ता भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। इससे नाराज छात्र सड़क पर ही बैठ गए। 20 मिनट बाद छात्रों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और जेपी गोलंबर से आगे निकल गए। छात्रों ने बताया कि ये मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन और वहां शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में निकाला जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए पटना में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में चले पत्थर-डंडे पटना में बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने डंडे चले हैं। बीजेपी नेता कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ओर से डंडे चले, पत्थर चलाए गए। पुलिस इस दौरान चुपचाप खड़ी नजर आई। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता पहले से पत्थर और डंडे लेकर मारपीट के लिए तैयार बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर बनारस में कांग्रेसियों को टांगकर ले गई पुलिस दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसी और सपा कार्यकर्ता बनारस की सड़कों पर उतर आए हैं। अंबेडकर मूर्ति की तरफ बढ़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें टांगकर लेकर गई। बहराइच में सपा विधायक आनंद यादव समेत 5 सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाहर भारी फोर्स तैनात है। उधर, दिल्ली में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 40 घंटे से धरने पर बैठे हैं। तेज बारिश के बीच भी संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों के साथ 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर चर्चा नहीं कराई तो मध्यप्रदेश विधानसभ में हंगामा मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। विधायक जंतर-मंतर पर छात्रों से मारपीट और राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। सभी ने सदन पर चर्चा की मांग की। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इस पर सदन पर भारी हंगामा हुआ। पढ़ें पूरी खबर रायपुर में कांग्रेसियों का भजन-कीर्तन, लोकभवन घेरा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। पढ़ें पूरी खबर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भजन-कीर्तन भी किया यमुनानगर में PM मोदी के पुतले को चप्पलों से पीटा, आग लगाई हरियाणा कांग्रेस ने यमुनानगर में पीएम मोदी के पुतले को लाठी-चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। उधर, भिवानी में डीसी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। वहीं, हिसार में कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी नजर आई। पंचकूला, कुरुक्षे और करनाल में धरना-प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिरसार में जजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लाठीचार्ज की घटना के विरोध में लघु सचिवालय के गेट पर धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर अहमदाबाद में पुलिस बस में चढ़ गए प्रदर्शन कारी कांग्रेस ने अहमदाबाद स्थित राजीव गांधी भवन में धरना दिया। फिर रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने रैली को रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल, वरिष्ठ नेता अमित चावड़ा और विधायक इमरान खेड़ावाला समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टांगकर पुलिस वाहन में बैठाया और हिरासत में लिया।
रैली के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बस पर भी चढ़ गए।
क्या है पूरा मामला नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। ------------------------------------------------- पेपर लीक प्रदर्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… आंदोलन पर पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे, बब्बू मान बोले- हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी पुष्टि की है। रांका का कहना है कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। यहां बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे हैं। इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 FIR दर्ज की हैं। पढ़ें पूरी खबर