बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र के कुशीप गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया-घटना गुरुवार रात 1 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवाना अस्पताल पहुंचाया। कारणों की जांच में जुटी पुलिस मृतक युवक की पहचान कुशीप गांव निवासी गीगाराम (28) पुत्र उदाराम मेघवाल के रूप में हुई है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में लोग स्तब्ध रह गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और मृतक के घर के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।