बांसवाड़ा जिले में चौथी बेटी के जन्म के बाद मानसिक तनाव में आए 32 साल के व्यक्ति ने जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया। समय रहते परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। चार दिन पहले पत्नी ने बेटी को दिया था जन्म परिजनों ने बताया - 23 जुलाई को उसकी पत्नी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। पहले से उसकी तीन बेटियां हैं। चौथी बार भी बेटी होने के बाद वह डिप्रेशन में आ गया और उसने जहरीली दवा खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया 27 जुलाई की शाम करीब 4 बजे जहरीली दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। पहले उसे स्थानीय सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज जारी, हालत खतरे से बाहर परिजनों के अनुसार डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसे वार्ड में भर्ती किया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।