राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट में बड़ी चूक हो गई। लिस्ट में रिटायर्ड सैनिक एवं पटवारी नरेंद्र सिंह के स्थान पर डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश दिगम्बर सिंह का नाम दर्ज हो गया। संबंधित पटवारी फिलहाल ट्रांसफर आदेश के आधार पर नया कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। लिस्ट में विधायक का नाम आने के बाद यह आदेश राजस्व विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही बता रहे हैं तो कुछ ने सरकारी दस्तावेज की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। बालोतरा से डीग के सोनगांव में तबादला जानकारी के अनुसार पटवारी नरेंद्र सिंह का ट्रांसफर नवोडा को बेरा पाटोदा, जिला बालोतरा से डीग जिले के सोनगांव में किया जाना था, लेकिन टाइपिंग के दौरान उनके नाम के स्थान पर विधायक शैलेश सिंह का नाम दर्ज हो गया। इस कारण संबंधित पटवारी फिलहाल स्थानांतरण आदेश के आधार पर नया कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह पूरी तरह टाइपिंग एरर है और राजस्व विभाग जल्द ही संशोधित आदेश (कोरिजेंडम) जारी कर स्थिति स्पष्ट कर सकता है। विधायक के पीए ने कहा-गलती से नाम जुड़ गया विधायक शैलेश सिंह ने फोन रिसीव नहीं किया। विधायक के पीए रुपेश कंसल ने एमएलए के ट्रांसफर होने की बात कही। उन्होंने कहा- साहब का नाम गलती से तबादला सूची में आया गया है। वहीं, तबादले में गड़बड़ी के जिम्मेदार राजस्व विभाग रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद और डिप्टी रजिस्ट्रार मोहनलाल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 3 महीने पहले हो चुकी मौत, वनपाल का किया ट्रांसफर राजस्थान वन विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने उस वनपाल का भी ट्रांसफर कर दिया है, जिसकी 3 महीने पहले मौत हो गई थी। विभाग ने शुक्रवार रात करीब 2 बजे 125 वनपाल (फॉरेस्टर) की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 101 नंबर पर मृतक वनपाल अखिलेश डूडी का नाम भी शामिल है। बता दें कि 7 अप्रैल को अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिलीसेढ़ तिराहे पर उमरैण रेंज वन चौकी में वनपाल का शव मिला था। पूरी खबर पढ़ें… एकसाल पहले रिटायर्ड प्रोफेसर का कर दिया तबादला कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की हाल ही में जारी तबादला सूची में रिटायर्ड प्रोफेसर का तबादला कर दिया गया। प्रोफेसर रामचंद्र यादव नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज के भूगोल विभाग से एक साल पहले रिटायर्ड हो चुके हैं। 10 जुलाई 2026 को जारी ट्रांसफर सूची में उनका तबादला राजकीय बीबीरानी कॉलेज, अलवर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…