बांग्लादेश ने लिटन दास को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है। बांग्लादेश क्रिकेट ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका ऐलान किया। बोर्ड ने लिटन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें कप्तान बनने पर बधाई दी। बोर्ड का यह फैसला 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है। लिटन दास पहले भी वनडे में कप्तानी कर चुके लिटन दास इससे पहले 7 वनडे मैचों में टीम की कमान संभाल चुके हैं। उनकी कप्तानी में 2022 में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती थी। उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दो वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दो मैचों में टीम की कमान संभाली थी। मेहदी की कप्तानी में जिम्बाब्वे से सीरीज हारा बांग्लादेश लिटन से मेहदी हसन मिराज टीम के कप्तान थे। मिराज को जून 2025 में टीम कमान सौंपी गई थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में बांग्लादेश को 1-2 से हार मिली। इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश ने कुल 20 वनडे मैच खेले। इसमें टीम ने 10 मुकाबले जीत, जबकि 9 में हार का सामना करना पड़ा। तीन की जगह 2 कप्तान रखने का फैसला बोर्ड प्रेसिडेंट तमीम ने कहा- ‘मैनेजमेंट का मानना है कि तीन फॉर्मेट के लिए तीन अलग कप्तान रखने के बजाय दो कप्तान रखना बेहतर है।’ अब लिटन दास वाइट बॉल टीम के कप्तान होंगे। वहीं नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट के कप्तान बने रहेंगे। तौहीद ह्रदोय को वाइट बॉल और मेहदी हसन मिराज टेस्ट में उप-कप्तान होंगे। हालांकि तमीम ने कहा है कि फ्यूचर में बांग्लादेश तीनों फॉर्मेट के लिए एक कप्तान पर भी विचार कर सकता है। छह महीने में परफॉर्मेस रिव्यू होगा तमीम ने कहा कि बोर्ड अब बार-बार बदलाव की बजाय छह महीने के बेस पर प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय क्रिकेटरों और कोचिंग स्टाफ के काम का मूल्यांकन किया जाएगा। बोर्ड का लक्ष्य खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच की दूरी को कम करना और केवल जीत-हार के आधार पर प्रतिक्रिया देने की संस्कृति को बदलना है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी मे ईस्ट जोन के उप कप्तान: ईशान किशन को कप्तानी, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी टीम में दलीप ट्रॉफी के 2026-27 सीजन के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ें…