बांग्लादेश के ओपनर शदमान इस्लाम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हो गए। फील्डिंग के दौरान उनका टखना मुड़ गया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनकी चोट कितनी गंभीर है और वे मैच में आगे खेल पाएंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। शदमान दूसरे दिन के 78वें ओवर में चोटिल हुए। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर अमीर जंगू ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला। स्लिप में फील्डिंग कर रहे शदमान गेंद के पीछे दौड़े। गेंद उठाने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और गिरते समय टखना मुड़ गया। रीप्ले में आउटफील्ड पर ओस दिखाई दी। बांग्लादेश को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ सकता है शदमान ने पहले टेस्ट में शतक लगाया था। अगर वे इस मैच से बाहर होते हैं, तो बांग्लादेश को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ सकता है। वेस्टइंडीज की पहली पारी अभी जारी है। पहले दिन वेस्टइंडीज ने 70 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए थे। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा था।