बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने से नाराज होकर 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने सुसाइड करने का प्रयास किया। खुद को कमरे में बंद करने के बाद फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में छात्रा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मोबाइल देखने पर मां ने डांटा था छात्रा के भाई ने बताया- बहन सुबह-सुबह मोबाइल देख रही थी। इस पर मां ने उसे पढ़ाई करने और घर के काम के लिए कहा और हाथ से मोबाइल ले लिया। मोबाइल छिनने से नाराज बहन ने गुस्से में आकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे में बंद कर दुपट्टे से लगाई फांसी कमरा बंद करने के कुछ देर बाद जब कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे तो छात्रा दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया। छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन इस साल 12वीं कक्षा में है। मां ने पढ़ाई नहीं करने पर डांटा था और मोबाइल लिया था।