बांसवाड़ा में शुक्रवार को एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया। देवर अपनी भाभी को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक के सामने अचानक सियार आ गया। जिससे वह घबरा गए और ढलान पर बाइक सीधे सियार के ऊपर चढ़ गई। जिससे सियार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दोनों के सिर में चोंटे आई है। जिससे वह गंभीर घालय हो गए। वहीं बहन सुरक्षित है। हादसा जिले के भोयन घाटी क्षेत्र का है। ​एक ही बाइक पर सवार थे देवर, भाभी और बहन ​जानकारी के अनुसार सुरेखा भगोरा निवासी जीवा खूंटा की गुरुवार को सेकंड ग्रेड इंग्लिश का एग्जाम था। उसका परीक्षा केंद्र बांसवाड़ा के गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में आया था। सुरेखा को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के लिए उसकी बड़ी बहन सुनीला भगोरा और उसका देवर कल्पेश पारगी निवासी सीमलखेड़ा बाइक पर लेकर आ रहे थे। बाइक पर तीनों लोग सवार थे। अचानक सामने आया सियार ​जैसे ही उनकी बाइक भोयन घाटी के पास पहुंची, तो ढलान पर अचानक झाड़ियों से निकलकर एक सियार बाइक के सामने आ गया। घाटी की उतराई होने के कारण कल्पेश बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया और बाइक सीधे सियार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सियार की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल ​हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हुए। घायल सुनीला और कल्पेश को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।