पश्चिम रेलवे के घोलवड़-उमरगाम रेललाइन पर भारी जलभराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से जुड़ी सूर्यनगरी सुपरफास्ट, रणकपुर एक्सप्रेस और बेंगलुरु एक्सप्रेस सहित 6 प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिम रेलवे के घोलवड़ (महाराष्ट्र) और उमरगाम (गुजरात) रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते प्रभावित ट्रेनों को आंशिक रद्द अथवा बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेन रहेंगी आंशिक रूप से रद्द इस कारण वापसी में ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर नडियाद से ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा बांद्रा टर्मिनस-नडियाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इन ट्रेनों का बदला मार्ग