बारां जिले में रबी सीजन से पहले खाद की कमी के कारण सहकारी गोदाम पर बुधवार को हंगामा हो गया। खाद वितरण के दौरान सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ी, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। सुबह से ही गोदाम पर किसानों की लंबी लाइन लगी थी। टोकन और खाद वितरण को लेकर कहासुनी हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई। किसानों को सिर्फ पांच-पांच बैग डीएपी खाद मिलने से भी नाराजगी थी। पुलिस की समझाइश पर माने किसान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझाया, शांत कराया और लाइन लगाकर खाद वितरण शुरू करवाया। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था ठीक हुई। किसानों का कहना है कि खाद की कमी से उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। प्रशासन ने जल्द ही पर्याप्त खाद सप्लाई और बेहतर वितरण का आश्वासन दिया है।