बारां शहर के हॉस्पिटल रोड पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और डिवाइडर भी टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था। असंतुलित होकर कार सीधे डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कार में सवार युवक को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को सीधा करने में मदद की।