बारां जिले के 12 पूर्व सरपंच अगले 5 साल तक पंचायतीराज चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग की रिपोर्ट पर इन पर प्रतिबंध लगाया है। इनकी सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी गई। प्रतिबंधित पूर्व सरपंचों में अटरू के मनोज सुमन, सोरसन की निवेदिता कंवर, शोभागपुरा की विजना बाई, अमलावदा आली के जगदीश मीणा, टिकरिया की कृष्णा कंवर, कवाई की मीना शर्मा, दड़ा की सुनीता ऐरवाल, ढोटी की सलोतां बाई शामिल हैं। गुगोर के कन्हैयालाल मीणा, सुवांस के रामचरण गुर्जर, हरनावदाशाहजी के प्रेमनारायण तिवारी और मेरमाचाह के बृजमोहन सोनी पर भी बैन लगा है। कार्यकाल में पद के गलत इस्तेमाल के थे आरोप आयोग ने सितंबर 2026 में पंचायती राज विभाग से जनप्रतिनिधियों की जानकारी मांगी थी। इनमें वे शामिल थे जिन पर कार्यकाल में आर्थिक गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, गबन या पद के गलत इस्तेमाल के आरोप थे। जिन्होंने रिकॉर्ड, ऑडिट या बकाया पैसा जमा नहीं कराया। विभाग की रिपोर्ट के बाद आयोग ने यह कार्रवाई की।