बारां में पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की। 11 टीमों ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कर 17 लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान 2 कार, 3 बाइक और 35 खाली जरीकेन जब्त हुए। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया, हाईवे पर ट्रकों से तेल चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने एएसपी सौरभ तिवाड़ी की देखरेख में विशेष टीमें बनाई गईं। इन टीमों में थानाधिकारी हीरालाल पुनियां, आशारानी, योगेश चौहान, भंवर सिंह, नवल कुमार मीणा, अशोक कुमार, राजपाल सिंह, कमल कुमार, भूपेश कुमार, ज्ञानचंद और विनोद कुमार शर्मा शामिल थे। 11 पुलिस टीमों ने तलावड़ा, कलमंडा, बावड़ीखेड़ा, मंडोला, बोरीना, छजावा, दीवाली, काचरी, हाथी दीलोद, बंबूलिया कला, बंबूलिया माताजी, ठीकरिया, धतूरिया, बालाखेड़ा, बड़गांव सरकन्या सहित 12 स्थानों पर दबिश दी।