बारां जिले के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने गुरुवार शाम आदेश जारी कर कई थानाधिकारियों का तबादला किया है। जिले को मिले नए पुलिस निरीक्षकों को भी पदस्थापन दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार गंभीर सिंह को छीपाबड़ौद का थानाधिकारी बनाया गया है। विनोद कुमार शर्मा को अपराध सहायक कार्यालय से सीसवाली थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञानचंद मीणा को मांगरोल का थानाधिकारी, भंवरसिंह जाखड़ को हरनावदाशाहजी का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार मीणा को मांगरोल से शाहाबाद थानाधिकारी बनाया गया है। कमलसिंह को नाहरगढ़ से मोठपुर थानाधिकारी, विवेक हरसाना को नाहरगढ़ थानाधिकारी का पदभार सौंपा गया है। वहीं योगेश चौहान को छीपाबड़ौद थानाधिकारी से संचित निरीक्षक पुलिस लाइन बारां में स्थानांतरित किया गया है।