बारां में कैट विमेन विंग ने एग्जीबिशन व्योमिका-3 के दूसरे दिन 'नारी अभिनन्दन' समारोह किया। 85 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप जलाकर हुई। नगर परिषद सभापति शीतल राठौर मुख्य अतिथि थीं। अतिथियों का तिलक, माला, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर स्वागत हुआ। संस्थापिका सुमन गोयल ने कार्यक्रम के मकसद बताए। मुख्य अतिथि ने महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और समाज के विकास में उनकी भूमिका पर जोर दिया। सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। नारी अभिनन्दन अवार्ड सेरेमनी मुख्य आकर्षण रही। बारां, छबड़ा और छीपाबड़ौद की 85 से अधिक महिलाओं को सेवा, सामाजिक योगदान और उद्यमिता के लिए सम्मान मिला। उन्हें तिलक, सैशे और उपहार देकर अभिनंदन किया गया। छबड़ा की अनामिका जैन के नेतृत्व में आठ लोगों की टीम को सम्मान मिला। सुनीला अग्रवाल और श्वेता मित्तल कार्यक्रम प्रभारी थीं। तकनीकी काम अस्मिता टोंग्या ने संभाला। अध्यक्ष चारु गुप्ता ने आभार जताया।