बाड़मेर कांग्रेस कमेटी को आवंटित जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा- बीजेपी और कांग्रेस दोनों को जमीन आवंटन हुई थी। किसी भी कोई गलती है तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर नहीं है तो कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। खारा के सवाल पर बोले- यह निजी मामला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के सीएम को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने इस मामले में उनसे किनारा करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। संगठन व्यक्तिगत तौर पर किसी को परेशान करने की मंशा नहीं रखता है। इधर कांग्रेस का आवंटित जमीन पर धरना बीते 5 दिनों से जारी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की भूमाफिया के साथ मिलकर बिना वजह परेशान कर रहा है। कोई त्रुटि नहीं तो कार्रवाई भी नहीं हो जिलाध्यक्ष ने मीडिया बातचीत में कहा- कांग्रेस कार्यालय आवंटन सभी लोग जानते हैं कि यह प्रशासनिक मैटर है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को जमीन आवंटित हुई थी। यदि कोई छोटी-मोटी त्रुटियां है तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर नहीं है तो किसी पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। प्रशासन के साथ बैठेंगे तब बात करेंगे तब पता लगेगा कि हमारी जमीन में क्या कमी है और उनकी जमीन में क्या कमी है। यदि किसी को गलत अलॉट हुई है तो मैं मानता हूं कि गलत है। इससे जुडी खबर पढ़ें…. बाड़मेर में कांग्रेस को आवंटित बेशकीमती जमीन पर विवाद:नगर परिषद दे चुका अल्टीमेटम; जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कलेक्टर के सामने रखा पक्ष