भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने टोंक से बाड़मेर बीजेपी कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। इससे पूर्व सोमवार को बाड़मेर ऑफिस में हवान हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष और उनकी पत्नी ने आहूतियां दी। इस प्रोग्राम में बाड़मेर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत भी पहुंचे। मंत्री और जिलाध्यक्ष ने लोकार्पण पटि्टका का अनावरण किया। बाड़मेर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- इस ऑफिस से से अगली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा। यह निश्चित रूप से हम सबके लिए नई सौगात है। यहां कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जब भी बाड़मेर आऊंगा तब एक घंटे यहां आकर जनसुनवाई करूंगा। अधिकारी साथ होंगे तो कार्यकर्ताओं की निश्चित तौर पर सुनवाई होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया वर्चुअल लोकापर्ण सोमवार को टोंक आए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाड़मेर समेत प्रदेश के 7 बीजेपी कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। बाड़मेर कार्यालय लोकार्पण में चौहअन विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा, समेत भाजपा पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा-आज से हमारा कार्यालय आमजन की सेवा के लिए हमेशा 24 घंटे खुला रहेगा। यहां आने वाले हर फरियादी की सुनवाई होगी और कार्यालय में विधायक, मंत्री सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसुनवाई करेंगे। रात को सुंदरकांड का पाठ, सुबह हवन बीजेपी ने रविवार रात को सुंदरकांड का आयोजन किया। सोमवार को सुबह भाजपा कार्यालय में विधि-विधान से हवन किया गया। इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई और उनकी पत्नी ने आहुतियां डालीं।