भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर फुटबॉल क्लब ने आर्मी टीम को 2-1 से हराया। मुकाबला शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी अमरेश जाखड़ रहे। जिला फुटबॉल संघ सचिव फरस सिंह चौहान मौजूद रहे। बाड़मेर की तरफ से सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। संघ सचिव फरससिंह ने बाड़मेर की युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों से अपील की। हाईस्कूल फुटबॉल मैदान में शाम को अभ्यास के लिए आने को कहा। प्रकाश चन्द्र शर्मा, शंकरलाल भार्गव, चंदन सिंह नियमित निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में योगदान दे रहे हैं।