लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत गुरुवार शाम कांग्रेस युवा कांग्रेस बाड़मेर के तत्वावधान में गांधी चौक से अहिंसा सर्किल तक मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में छात्रों, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ठाकराराम माली ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से शुरू किया गया छात्रों की गूंज अभियान देशभर के छात्रों और युवाओं की आवाज को बुलंद करने का अभियान है। माली ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यदि जेल जाना पड़ा तो जेल भी जाएंगे, लेकिन युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस नेता तोगाराम मेघवाल ने कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा का विषय नहीं, बल्कि लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य का प्रश्न है। मशाल जुलूस में दीपक माली, सेवादल जिलाध्यक्ष सोनाराम मंसूरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण विराट, जीत परमार, मुकेश जैन, मेवाराम सोनी, महावीर बोहरा, दलपत सिंह सोहन मंसूरिया, जयसिंह, मगराज सैन, स्वरूप मेघवाल, प्रकाश सारण, ललित साऊ, मगराज परमार, नारायण बृजवाल, स्वरूप सिवल, बांकाराम प्रजापत आदि मौजूद रहे।