बाड़मेर में जिला परिषद में कांग्रेस का खाता खुल गया है। वार्ड संख्या 4 से पूर्व मंत्री अमीन खान के बेटे शेर मोहम्मद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिला परिषद वार्ड संख्या 4 से कल भाजपा की प्रत्याशी साबू का ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण नामांकन रद्द हो गया था। इसके बाद निर्दलीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी ने गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद शेर मोहम्मद निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस दौरान जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, पूर्व जिला अध्यक्ष फतेह खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेर मोहम्मद को माला पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा करवाया। दरअसल, बाड़मेर जिला परिषद की 37 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 191 उम्मीदवारों ने 212 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को रात 9 बजे तक चले नामांकन पत्रों की जांच के बाद 55 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी खारिज की गई। इसमें बीजेपी के 1 और कांग्रेस के 2 उम्मीदवार शामिल है। 11 नामांकन डिस्कार्ड किए गए है। अब 146 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसमें बीजेपी से 36 और कांग्रेस के 35 है। पीछे आरएलपी, बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार है। 10 पंचायत समितियों में आए नामांकन की जांच ये खबर भी पढ़ें… भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व सरपंच का नामांकन खारिज:3 पर्चे रद्द हुए; जिला परिषद की 37 सीटों पर 146 प्रत्याशी मैदान में बाड़मेर जिले की 37 पंचायत समिति सदस्यों की ओर से भरे गए नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। इसमें एक बीजेपी और दो कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए। अब 146 प्रत्याशी के नामांकन सही पाए गए। पूरी खबर पढ़ें…