बाड़मेर में शुक्रवार को भास्कर के पर्यावरण का अभियान एक पेड़ एक जिंदगी के तहत सरकारी स्कूल में पौधे लगाए गए। इसके साथ ही पौधों का वितरिण भी किया गया। वहीं स्कूल परिसर में छायादार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही प्रिसिंपल ने बच्चों को घरों में पौधे लगाने और उसको सुरक्षित रखने की अपील की है। 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दरअसल, दैनिक भास्कर एक पेड़ एक जिंदगी नाम से पर्यावरण अभियान चला रहा है। इसको लेकर भास्कर ने 75 लाख पौधे लगाने का टारगेट तय किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बाड़मेर की हायर सेकेंडरी स्कूल मेगवालों की बस्ती बाड़मेर आगौर में प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल परिसर के अंदर प्रिंसिपल कमला चौधरी, गीता चौधरी, छुग सिंह, प्रभुराम, शोभाग माली, मीना चौधरी, सुगनी कुमारी, खरथाराम, मूलसिंह भाटी, रामू और स्थानीय प्रतिनिधि किशनाराम मंसूरिया समेत ग्रामीणों ने पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल ने कहा- पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। स्कूली बच्चों को पौधे वितरित प्रिंसिपल और भास्कर टीम ने बच्चों को पौधे वितरित किए गए। बच्चों को कहा गया कि घर और आसपास इन पौधों को लगाकर इसका सुरक्षित रखा जाए। बच्चों ने भरोसा दिलाया कि हम पौधे लगााने के साथ इसको सुरक्षित भी रखेंगे। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी प्रधानाचार्य कमला चौधरी ने बताया- भास्कर का पर्यावरण बचाने के लिए एक पेड़ एक जिंदगी के नाम प्रोग्राम राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मेगवालों की बस्ती बाड़मेर आगौर में आयोजित किया गया। आज 500 पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। इसमें कुछ पौधे आज स्कूल में लगाए गए है। वहीं बाकी के पौधे बच्चों को वितरित किए गए है। उनको घर व उसके आसपास लगाने के लिए कहा गया है। यह भास्कर की सराहनीय पहल है। हम देखते है कि बिगड़ते पर्यावरण संतुलन बनाने और सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है।