बाड़मेर जिले में दूसरे फेज की 7 पंचायत समितियों के 206 उपसरपंच के लिए चुनाव हो रहे है। नामांकन प्रक्रिया के बाद एक से ज्यादा नामांकन होने पर चुनाव करवाएं जा रहे है। इसके परिणाम भी आज ही घोषित होंगे। कई ग्राम पंचायतों में उपसरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इससे पहले शुक्रवार को 189 सरपंचों के लिए वोटिंग के बाद काउंटिंग की गई। सभी के रिजल्ट घोषित कर दिए है। एक ही नामांकन होने पर निर्विरोध चुना जाएगा उपसरपंच आज 206 उप सरपंचों के नामांकन के बाद वार्ड पंच वोटिंग कर उप सरपंच का चुनाव करेंगे। उप सरपंच पद के लिए एक ही नामांकन आने पर उप सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध हो जाएगा। उप सरपंच के चुनाव को लेकर भी गांवों में खासा जोश है। इससे पहले जिले की 189 सरंपच के लिए वोटिंग हुई। वहीं 17 सरपंच निर्विरोध चुने गए है।