त्योहारी सीजन में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब 12 अतिरिक्त फेरों के साथ 27 अगस्त तक चलेगी। मंडल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए गाड़ी के फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन के समय, रूट और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाड़मेर से हरिद्वार (ट्रेन संख्या 04811): दिन: हर सोमवार और गुरुवार। नया शेड्यूल: पहले यह ट्रेन 16 जुलाई तक ही चलनी थी। अब संशोधित शेड्यूल के तहत 20 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक 12 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। हरिद्वार से बाड़मेर (ट्रेन संख्या 04812): दिन: हर मंगलवार और शुक्रवार। नया शेड्यूल: पहले इसका संचालन 17 जुलाई तक तय था। अब यह ट्रेन 21 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक 12 अतिरिक्त ट्रिप पूरी करेगी।