बाड़मेर में हीटवेव के चलते गर्मी फिर तेज हो गई है और तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 2 और 3 मई के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। अप्रैल महीने में मौसम कई बार बदला और अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच चुका है। अप्रैल में बार-बार बदला मौसम अप्रैल के 30 दिनों में मौसम लगातार बदलता रहा। महीने के पहले दो हफ्तों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहने से बारिश हुई और गर्मी कम रही। लेकिन 15 अप्रैल के बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगा। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद फिर सिस्टम एक्टिव होने से कुछ जगहों पर ओले गिरे और तापमान में गिरावट आई, लेकिन 30 अप्रैल को फिर 44 डिग्री तक पहुंच गया। 2 और 3 मई के लिए अलर्ट मौसम विभाग ने 2 और 3 मई को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश भी हो सकती है। धूलभरी आंधी से असर ग्रामीण इलाकों में धूलभरी आंधियां चल रही हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रामसर इलाके में तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चली, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ा। दोपहर में सड़कों पर कम आवाजाही शुक्रवार सुबह से ही सूरज निकलते ही गर्मी बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवा चलने लगी, जिससे लोगों को परेशानी हुई। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में रहे और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई।