रेगिस्तानी में बाड़मेर में इन दिनों हीटवेव और लू का रेड अलर्ट है। आसमान में मानों आग बरस रही हो। देश भर में बाड़मेर लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म है। तापमान 48 डिग्री से पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने 15 मई तक हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई है। इधर डॉक्टर और प्रशासन ने दोपहर के समय में बिना काम घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। मई के शुरूआती 12 दिनों में 31 साल बाद पहली बार 48.3 डिग्री पारा पहुंचा है। जबकि इससे पहले 10 मई 1995 को बाड़मेर में 49.9 डिग्री पारा पहुंचा था। हालांकि इसके बाद 27 मई 2024 को भी सर्वाधिक 49.9 डिग्री पारा दर्ज किया गया। गर्मी का असर, सुबह 11 बजे बाद सड़कें सूनी बुधवार को सुबह सूरज की किरण निकलने के साथ गर्मी पड़नी शुरू हो गई। 11 बजे के बाद गर्मी ने तेवर दिखाएं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों की आवाजाही कम हो गई। लोग पानी की बोतल, कपड़ा मुंह पर ढककर इक्का-दुक्की निकलते नजर आए। नींबू पानी और गन्ने की स्टॉल पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। मंगलवार को सुबह से ही भीषण गर्मी व लू की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। हवा इतनी गर्म थी कि मानो आग बरस रही हो। दुपहिया वाहनों पर तो और भी ज्यादा हालात खराब रहे। 15 मई तक रेड अलर्ट मौसम विभाग ने 15 मई तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 16 मई के बाद गर्मी से कुछ राहत की संभावना है। इस दौरान अधिकतम पारा 46 से 48 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 43 से 45 डिग्री तक रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ या हवा के नहीं चलने तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।