बाड़मेर में महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पुलिस में 2 लोगों के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दी है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने फोन पर उससे गाली-गलौज की और धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में महिला इन्फ्लुएंसर ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे मेरे पति के मोबाइल नंबर पर कंवराजसिंह का फोन आया। उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसकी रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है। मुझे सोशल मीडिया पर भी अपमानित किया। अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। जाति पर भी टिप्पणी की जा रही है, जिससे जान का खतरा है। इन्फ्लुएंसर का कहना है- करीब ढाई साल से सोशल मीडिया पर कमेंट किए है। मैंने कुछ रिकॉर्डिग भी रिपोर्ट के साथ पेश की है। आज मैंने शिकायत दर्ज करवाई है, इसमें दो लोग शामिल है। सोशल मीडिया पर कमेंट करने वाले काफी लोग है, उनके बारे में भी जानकारी दी है। इंफ्लुएंसर ने कहा- भजन गायक छोटूसिह रावणा के साथ जाने पर आरोपियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुझे धमकाते हुए कहा कि चुपचाप घर बैठ जा। उसके साथ मत जाना। मामले में रामसर थाने के एएसआई बींजाराम का कहना है कि रिपोर्ट की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।