मध्य प्रदेश में दो से तीन हफ्ते बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बीते 36 घंटे से प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 4 दिन तक तेज बारिश का दौर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बुधवार को 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार के लिए मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हो रही है। बारिश से जुड़े हादसों में रविवार से अब तक जम्मू संभाग में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं। सबसे ज्यादा असर पुंछ जिले में पड़ा, जहां 17 लोगों की मौत हुई और छह लोग लापता हैं। राजौरी में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति लापता है। वहीं डोडा जिले में भी तीन लोगों की जान गई है। 22 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…