नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया। थर्ड ग्रेड टीचर हनुमानराम की बेटी ने नीट को क्रेक करते हुए 4141 रैक हासिल की है। इसके 625 नंबर आए है। अनीषा का कहना है कि नीट पेपर लीक होने से थोड़ा-सा हौसला टूटा। लेकिन पेपर अच्छा हुआ है। नंबर जरूर कम आए लेकिन रैक अच्छी हुई है। नीट में 1041 रैक हासिल करने वाले पोलाराम ने बताया- पिताजी मजदूरी करते थे। लेकिन उम्र 65 साल होने के बाद काम नहीं कर पा रहे थे। बड़े भाई ने मुझे पढ़ाने के लिए पढ़ाई छोड़ी और तमिलनाडु में होटल पर नौकरी करता है। 17-18 हजार रुपए सैलेरी मिलती है। उससे घर का खर्चा चलाता है। मुझे फिफ्टी विलेंज संस्थान में एडमिशन होने के बाद हॉस्टल में फ्री रहना, खाना और पढ़ाया। इसके बाद नीट में मेरे सलेक्शन हुआ है। मेरी रैंक 1041 लगी है। दरअसल, री-नीट एग्जाम 21 जून को हुई थी। बाड़मेर जिले में 8 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें करीब 3 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। बीती रात को री-नीट रिजल्ट घोषित किया गया। बाड़मेर सेक्सेस पाइंट के 16 बच्चों का सलेक्शन हुआ है। 8 बच्चे क्लास रूम के स्टूडेंट है। 8 टेस्ट रिलीज के है। अनीषा चौधरी ने बताया- मेरी ऑल इंडिया रैक 4141 वीं है। मैं क्लास में इतना डायूंट पूछ नहीं पाती थी। बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा होता है। इसलिए लाइब्रेरी में आती और यहां पर सॉल्व करवाती थी। नीट पेपर लीक होने पर थोड़ा-सा हौसला टूट गया। अब दुबारा वहीं पढ़ना पड़ेगा। पहले से नंबर जरूर कम आए है। वजह पेपर अच्छा था। इस वजह से रैक अच्छी हुई है। पूजारी का बेटा बनेगा डॉक्टर नीलेश व्यास ने बताया- मेरी ऑल इंडिया रैक 11461 है। लास्ट नीट में 645 नंबर थे। लेकिन री-नीट में रैक बढ़ी है। अच्छे स्कोर के लिए आप कितना भी पढ़ लो लेकिन रीविजन समय पर होना चाहिए। रेगुलर टेस्ट से इंप्रूव होगा। पिता के निधन के बाद कानाराम को मिली 27683वीं रैक स्टूडेंट कानाराम ने बताया- मेरा गांव गेनाणियों का तला दुधू है। मेरे पिता का निधन कई साल पहले हो गया था। मैंने नीट एग्जाम में ऑल इंडिया में 27683 वीं रैंक हासिल की। मेरी सफलता के पीछे विशेष योगदान विधवा माता का और चाचा टिंचर रेखाराम सेंवर का रहा है। टीचर का बेटा बनेगा डॉक्टर टीचर भैराराम चौधरी के बेटे तनवीर चौधरी के नीट में 596 नंबर हासिल किए है। जनरल कैटगरी में 4629 रैक मिली है। गार्ड का बेटा बनेगा डॉक्टर बाड़मेर हॉस्पिटल में संविदा पर लगे गार्ड नरेश कुमार सोनी के बेटा सवाईलाल ने नीट परीक्षा 2026 को क्रेक किया है। ऑल इंडिया में 7460 रैक हासिल की है। बेटे ने कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिक किया है। नीट रिजल्ट के बारे में आप भी हमे आपकी जानकारी, वीडियो, फोटो हमे मोबाइल नंबर 9414383984 पर भेजे