बाड़मेर में असामाजिक तत्वों ने अलग-अलग इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। घर के बाहर खड़ी लग्जरी कारें और बाइक में तोड़फोड़। ऐसे में, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया। जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा- हम पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं जल्दी असामाजिक तत्वों को पकड़ लेंगे। डीएसपी रमेश शर्मा ने कहा- यह देखने वाली बात होगी कि गश्त होने के बावजूद इस तरीके की घटना को अंजाम कैसे दिया गया। कहीं न कहीं गश्त में कमी रही है। वहीं इलाके में गश्त भी बढ़ाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखने पर उसकी तलाश की जाएगी। वहीं जरूरत पड़ने पर पब्लिक की हेल्प ली जाएगी। जिन असामाजिक तत्वों ने ऐसी हरकत की है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो। अब देखें मौके की तस्वीरें… इन कॉलोनियों में घुसे बदमाश पुलिस के अनुसार, बाड़मेर शहर की पॉश कॉलोनी जैन मोहल्ला, महाबार रोड, जैन न्याती की गली, मोखी नंबर 8 समेत कई गलियों में बाहर खड़ी लग्जरी कारों, बाइक में तोड़फोड़ की गई। गाड़ियां देखने से लगता है की पत्थरों से तोड़ फोड़ की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली इंचार्ज मंजू चौहान प्रशिक्षु आरपीएस मय पुलिस जाब्ता ने मौका मुआयना किया। वहीं लोगों से पूछताछ की गई। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पहले भी हो चुकी तोड़फोड़ कार मालिक बाबूलाल जैन का कहना है कि हमारे मोहल्ले में बीते पांच साल में कई बार कारों के कांच तोड़े हैं। वहीं बाइक को भी टारगेट किया गया है। दिन में गली में आवारा लड़के घूमते है। पुलिस से मांग है कि गश्त बढ़ाकर इन बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।