बाड़मेर जिले की ग्रामीण थाना पुलिस ने मादक-पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके कब्जे से 8 किलो 290 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए है। आरोपी खेत में डोडा-पोस्त छुपाकर रखे थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। नशा मुक्त करने के लिए स्पेशल अभियान एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के आदेशानुसार बाड़मेर को नशा मुक्त करने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एएसपी नितेश आर्य डीएसपी बुद्धाराम के सुपरविजन में पुलिस थाना ग्रामीण थानाधिकारी जसवंतसिह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। 8 किलो 290 ग्राम डोडा-पोस्त मिलें टीम को सूचना मिली है कि नांद के चोखोणियों की ढाणी में डोडा-पोस्त छुपा कर रखे हुए है। इस पर पुलिस ने सूचना को पुख्ता करते हुए चौखोणियों की ढाणी नांद गांव में बाबुलाल पुत्र प्रवींद्र कुमार के घर पर दबिश दी। तलाशी लेने पर उसके घर के पास खेत में छुपाकर रखे 8 किलो 290 ग्राम डोडा-पोस्त मिलें। इस पर पुलिस ने आरोपी बाबूलाल को डिटेन किया। थाने में इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई एएसआई रामाराम, कांस्टेबल उगमसिंह, रतनलाल, ओमप्रकाश शामिल रहें।