बाड़मेर जिले में ग्रामीण थाना पुलिस ने एक साल से फरार स्थाई वारंटी ताजाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागाणा थाने में दर्ज मामले में वांटेड था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसपी चूनाराम जाट के निर्देश पर चल रहे अभियान में टीम ने तकनीकी इनपुट और सूचना के आधार पर न्यू कवास स्थित घर पर दबिश देकर उसे पकड़ा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लगातार निगरानी के बाद मिली सफलता एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम चारण कर रहे थे। कई बार पुलिस को दे चुका था चकमा पुलिस टीम ने नागाणा थाने के वांटेड आरोपी ताजाराम पुत्र सोनाराम निवासी कपूरड़ी हाल न्यू कवास को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आरोपी शातिर तरीके से बार-बार पुलिस से बच निकल रहा था और फरार चल रहा था। तकनीकी इनपुट से घर पर दबिश टीम ने लगातार निगरानी रखने के साथ तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर न्यू कवास स्थित उसके घर पर दबिश दी। यहां से आरोपी को डिटेन कर लिया गया। नागाणा थाने को किया सुपुर्द ग्रामीण थाना के एएसआई हरीराम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे नागाणा थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।