बाड़मेर पुलिस ने मंगलवार शाम को 35 हजार रुपए के इनामी, 9 मामलों के वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन चोरी के मामले में 15 माह से फरार चल रहा था। वांटेड चार थानों का स्थाई वारंटी है। कार्रवाई नागाणा थाना पुलिस ने की है। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर लगातार आरोपी गणेशाराम पुत्र भंवराराम निवासी केसूंबला पुलिस थाना गिड़ा की निगरानी की। टीम को सूचना मिलने पर उसके ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने उसे डिटेन कर पूछताछ की गई। इसके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य, बायतु डीएसपी शिवनारायण चौधरी के सुपरविजन में नागाणा थानाधिकारी पदमाराम के नेतृत्व में बाटाडू चौकी इंचार्ज एएसआई हरीराम मय जाब्ता टीम बनाई गई। बड़े नेटवर्क का खुलाना होने की संभावना एसपी ने बताया- आरोपी ने लूनाडा, भीमडा, भाडखा, मौखाब, पूनियों का तला, गिड़ा, बाधेवा समेत कई इलाकों में बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस थाना नागाणा में दर्ज मामले में आरोपी गणेशाराम से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से बाइक चोरी की अन्य कई वारदातों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। पहचान बदलकर काट रहा था फरारी आरोपी गणेशाराम एक शातिर दुपहिया वाहन चोर है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बीते करीब 15 माह से लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की आंखों में धूल झोकने के लिए चुरू व गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर नाम और ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। आरोपी पुलिस थाना नागाणा के 2, पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर व शिव के 1-1, बालोतरा जिले के गिड़ा थाने में 3, जैसलमेर जिले के फलसुंड थाने में 2 मामले दर्ज है। इन मामलों में करीब 15 माह से फरार चल रहा था। 35 हजार रुपए का इनामी आरोपी गणेशाराम पर बाड़मेर और बालोतरा पुलिस की ओर से अलग-अलग इनाम घोषित कर रखा है। बाड़मेर पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को इस पर 25 हजार रुपए और बालोतरा पुलिस ने 14 नवंबर 2025 को 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।