बाड़मेर में कार और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। इसमें कार सवार पति-पत्नी और बेटे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-68 (पंजाब-गुजरात) पर हरसाणी फांटा के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एएसपी नितेश आर्य ने बताया- आईटेन कार में सुजलॉन कंपनी के चीफ इंजीनियर, उनकी पत्नी और बेटे समेत चार लोग सवार थे। हरसाणी फांटा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। सूचना पर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार चकनाचूर होने से शव फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। उसके बाद एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव रखवाए गए। बाड़मेर डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया कि पिकअप में पेंट (कलर) के डिब्बे और अन्य सामान भरा था। वह बाड़मेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। कार जैसलमेर से बाड़मेर की ओर आ रही थी। देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… जोधपुर का रहने वाला था परिवार कार में सवार बाबूलाल (39) पुत्र दयाराम, उनकी पत्नी बेबी (36) और बेटा विवान (5) की मौत हो गई। ये जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ पुलिस थाना के झालामलिया गांव के रहने वाले थे। बाबूलाल सुजलॉन कंपनी में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। इनके अलावा कार सवार उत्तर प्रदेश निवासी वीरेंद्र पुत्र शिवी नाथ की भी मौत हो गई। … एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़ें… ट्रक में घुसी स्लीपर बस, पति-पत्नी और बेटी की मौत:2 साल की बेटी बार-बार मां को याद कर रही, SHO खिलाने की कोशिश करते रहे राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए बस-ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी और उनकी 8 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं 2 साल की बेटी के खरोंच तक नहीं आई। (पूरी खबर पढ़ें) बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, 2 भाइयों की मौत:किशनगढ़ में मकान के लिए टाइल्स देखकर लौट रहे थे, ड्राइवर गिरफ्तार अजमेर के पुष्कर में तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)