बाड़मेर नेशनल हाईवे 25 पर पिकअप ने एक सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसा बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके उतरलाई बायपास की गोलाई में दोपहर करीब 3 बजे हुआ है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मारी पुलिस के अनुसार नागाणा निवासी रायसिंह (45) पुत्र सोनाराम बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहा था। उतरलाई बायपास की गोलाई पर सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने रॉग साइड में आकर उससे टक्कर मार दी। इससे रायसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग बाड़मेर जिला हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई जानकारी लगने पर ग्रामीण थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं मृतक के शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। ग्रामीण थाने के एएसआई हरिराम ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में पिकअप ने रॉग साइड में आकर टक्कर मारी है। मृतक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। नागाणा गांव जाने के दौरान पिकअप ने टक्कर मारी है।