बाड़मेर रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले प्रशिक्षण ले रही 18 वर्षीय खिलाड़ी सुशीला का भारतीय टीम के चयन के लिए आयोजित कैंप में चयन हुआ है। सुशीला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी। सुशीला पिछले कई वर्षों से एसोसिएशन के कोच के आर विराट के निर्देशन में नियमित अभ्यास कर रही थी।सुशीला ने कहा भारतीय टीम के चयन कैंप में जगह मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।