भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को सेवा बस्ती संस्कार निर्माण कार्यक्रम करेगी। आयोजन महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय संख्या-4, जोगियों की दड़ी में होगा। समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। शाखा अध्यक्ष सीए जितेंद्र एस. बोथरा ने बताया कार्यक्रम में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, संस्कार निर्माण से जुड़े सेवा प्रकल्प चलेंगे। 30 परिंडे दिए जाएंगे। 20 सुगंधित पौधे गमलों सहित भेंट होंगे।