बाड़मेर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। अगले दो दिन 30-35 किमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मौसम बदलेगा। तापमान 35 डिग्री के आसपास है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 7 डिग्री कम दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए। धूप भी बनी रही और बीच-बीच में हवाएं चलती रहीं। दिन में मौसम में बदलाव के संकेत मिलते रहे। दरअसल, मार्च के पहले वीक में गर्मी ने तेवर दिखाए थे। लेकिन इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद बाड़मेर में बारिश होने से तापमान गिरने के साथ गर्मी से राहत मिल गई। इसके बाद एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से गर्मी का असर कम रहा है। वहीं अप्रैल माह की शुरूआत के साथ पड़ने वली गर्मी भी इस बार गायब हो गई। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस जयपुर मौसम केंद्र ने सोमवार व मंगलवार को बाड़मेर जिले में 30-35 किमी. की रफ्तार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में आज दोपहर बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 42 डिग्री था, इस बार 35 पर अटका इस बार अप्रैल की शुरुआत ठंडी हवा से हुई है। पिछले 5 दिनों से पारा 35 डिग्री के आसपास ही अटका हुआ है। जबकि 2025 में 5 अप्रैल को भीषण गर्मी और लू थी। अधिकतम पारा 42.4 डिग्री था। ऐसे में इस बार पिछले साल की तुलना में 7 डिग्री तक पारा कम है। इस बार 18 मार्च के बाद पिछले 15 दिनों में करीब 4 बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इससे दो-तीन बार हल्की और मध्यम बारिश हो चुकी है।